फ़रमाने इमाम ख़ुमैनी नामक संस्था के इग्ज़ेक्यूटिव ऑफ़िसर मोहम्मद मुख़्बिर ने बताया कि कोविरान बर्कत के 3 लाख टीके तय्यार हो चुके हैं और सितम्बर तक 3 करोड़ डोज़ का उत्पादन होने लगेगा। उन्होंने अब तक किए गए क्लिनिकल ट्रायल और इसके जारी तीसरे चरण के बारे में कहाः पहले और दूसरे चरण के टेस्ट का नतीजा बहुत उत्साहजनक रहा है और हमें उम्मीद है कि तीसरे चरण का नतीजा भी ऐसा ही रहेगा।
याद रहे कि ईरानी वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से निपटने के लिए कई तरह के टीके बनाने में सफलता हासिल की है। ईरान की इस सफलता की दुनिया के वैज्ञानिक हल्क़ों ने सराहना की है।